scorecardresearch
 
Advertisement

कुल्लू में तेज हवाओं के बीच फंसा पैराग्लाइडर, ऐसे बची जान, VIDEO

कुल्लू में तेज हवाओं के बीच फंसा पैराग्लाइडर, ऐसे बची जान, VIDEO

कुल्लू के डोभी क्षेत्र में खराब मौसम और तेज हवाओं के चलते एक पैराग्लाइडर को चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. उड़ान भरने के दौरान मौसम सामान्य था, लेकिन कुछ ही देर बाद अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और मौसम का मिजाज बदल गया. हवा का दबाव बढ़ने के कारण पैराग्लाइडर निर्धारित लैंडिंग स्थल तक नहीं पहुंच सका और दिशा नियंत्रित करना मुश्किल हो गया. देखें वीडियो.

Advertisement
Advertisement