हरियाणा में 40 हजार बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम, फरीदाबाद और नूह समेत कई जिलों में भारी बिजली संकट खड़ा हो गया है. बिजली न होने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है और लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. कर्मचारी निजीकरण के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं, जबकि सरकार उनसे बातचीत कर समस्या सुलझाने का प्रयास कर रही है.