हरियाणा के प्रमुख नेता अनिल विज ने IDFC बैंक में हुए धोखाधड़ी मामले को गंभीर बताया है और मुख्यमंत्री की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की है. उन्होंने संकेत दिया कि इस घोटाले के पीछे किसी प्रभावशाली व्यक्ति का आशीर्वाद हो सकता है, जिसकी जांच विजिलेंस और जांच कमेटी कर रही है. वहीं दिल्ली और हिमाचल पुलिस विवाद पर अनिल विज ने कहा कि राज्यों द्वारा न्यायिक प्रक्रिया में बाधा डालना उचित नहीं है और अपराधियों को संरक्षण देना देश की कानूनी व्यवस्था के खिलाफ है. देखें खास बातचीत