और मारपीट मामले में एक नया मोड़ आ गया है. रोहतक की जिला अदालत ने पुलिस की SIT टीम की अर्जी पर इस मामले की सच्चाई को बेहर ढंग से सामने लाने के लिए पॉलीग्राफी टेस्ट करवाने के आदेश दिए हैं.
कोर्ट के आदेशानुसार अब दोनों बहनों के साथ साथ तीनों आरोपी लड़कों का भी पॉलीग्राफ टेस्ट कराए जाएंगे. पीड़ित लड़कियों के वकील ने बताया कि दोनों बहनों ने पहले ही साफ कर दिया था कि वो किसी भी तरह की गहन जांच के लिए तैयार हैं.
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले चलती बस में रोहतक की रहने वाली दो बहनों के साथ छेड़छाड़ और पिटाई किए जाने का मामला सामने आया था. लेकिन बाद में शिकायत दर्ज कराने वाली दोनों बहनों की भूमिका पर ही सवाल उठाए जाने लगे थे.