scorecardresearch
 

हरियाणा निकाय चुनाव में BJP का दबदबा, पीएम मोदी ने जनता का जताया आभार

हरियाणा नगर निकाय चुनावों की मतगणना में बीजेपी ने बाजी मार ली है. धारूहेड़ा और सांपला में भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की, जबकि उकलाना में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की जीत पर हरियाणा की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए इसे विकास और सुशासन पर जनता के भरोसे की जीत बताया.

Advertisement
X
रविवार को अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगमों में मेयर और वार्ड पार्षदों के चुनाव कराए गए थे. (Photo: ITG)
रविवार को अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगमों में मेयर और वार्ड पार्षदों के चुनाव कराए गए थे. (Photo: ITG)

2024 के विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को हरियाणा नगर निगम चुनावों में भी बड़ी जीत दर्ज करते हुए विपक्ष को करारा झटका दिया. भाजपा ने अंबाला, सोनीपत और पंचकूला नगर निगम चुनावों में क्लीन स्वीप करते हुए तीनों नगर निगमों और मेयर पदों पर कब्जा जमाया.

सोनीपत नगर निगम में भाजपा ने कुल 22 में से 17 वार्ड जीते, जबकि कांग्रेस को 5 सीटों पर संतोष करना पड़ा. भाजपा के मेयर उम्मीदवार राजीव जैन ने कांग्रेस के कमल दीवान को हराकर जीत दर्ज की.

अंबाला नगर निगम में भी भाजपा का दबदबा देखने को मिला. यहां पार्टी ने 20 में से 16 वार्डों पर जीत हासिल की. कांग्रेस को 3 सीटें मिलीं, जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई. भाजपा की मेयर उम्मीदवार अक्षिता सैनी ने कांग्रेस की कुलविंदर कौर को हराकर जीत दर्ज की.

पंचकूला नगर निगम में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 में से 17 सीटों पर कब्जा किया और मेयर चुनाव भी जीता. कांग्रेस को केवल एक सीट मिली, जबकि दो सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं. भाजपा के श्याम लाल बंसल ने कांग्रेस उम्मीदवार सुधा भारद्वाज को हराकर मेयर पद अपने नाम किया.

Advertisement

चुनाव परिणामों से उत्साहित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हाल ही में पश्चिम बंगाल में मिली जीत के बाद हरियाणा में भी लोगों ने भाजपा पर भरोसा जताया है. उन्होंने कहा, 'लोग कांग्रेस और उसके झूठ से परेशान हो चुके हैं. जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है.'

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी की जीत को डबल इंजन सरकार पर भरोसे की जीत बताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'हरियाणा के नगर निकाय चुनावों में भाजपा की शानदार विजय के लिए राज्य के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार. इस जीत से एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि जनता-जनार्दन का भाजपा-एनडीए सरकार द्वारा किए जा रहे विकास और सुशासन की नीतियों पर अटूट विश्वास है. यह विजय राज्य की डबल इंजन सरकार पर हरियाणा के लोगों के भरोसे का भी प्रतीक है. इस अवसर पर पार्टी के उन सभी कार्यकर्ताओं का मैं हृदय से अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने भाजपा की इस जीत में अहम भूमिका निभाई है.'

 

नगर समितियों के भी नतीजे हुए जारी

नगर निगमों के अलावा रेवाड़ी नगर परिषद और सांपला, धारूहेड़ा तथा उकलाना नगर समितियों के नतीजे भी घोषित हुए. उकलाना में निर्दलीय उम्मीदवार रीमा सोनी ने भाजपा उम्मीदवार निकिता गोयल को 2806 वोटों से हराकर सभी को चौंका दिया. 23 वर्षीय रीमा सोनी को कांग्रेस और इनेलो का समर्थन प्राप्त था. वहीं सांपला और धारूहेड़ा में भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की.

Advertisement

सांपला, जो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, वहां भाजपा उम्मीदवार प्रवीण कोच ने निर्दलीय उम्मीदवार अंकित को हराया. कांग्रेस ने यहां अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था.

भाजपा नेताओं का मानना है कि इन नतीजों ने पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है और यह संकेत दिया है कि पार्टी सही दिशा में आगे बढ़ रही है. वहीं भाजपा अब पंजाब पर भी फोकस कर रही है, जहां इसी महीने नगर निकाय चुनाव और 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'कांग्रेस का प्रदर्शन पहले से बेहतर रहा है. हमें इस बार ज्यादा वोट मिले हैं. पहले भी भाजपा के मेयर थे, ऐसा नहीं है कि पहले कोई और था.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement