scorecardresearch
 

हरियाणा के जींद में लड़की को अगवा कर 20 दिनों तक तीन लोगों ने किया गैंगरेप

हरियाणा के जींद में 20 दिनों तक एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक 3 लोगों ने पहले युवती का अपहरण किया और फिर 20 दिनों तक उससे रेप करते रहे. पिता की शिकायत पर पुलिस ने लड़की को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
X

हरियाणा के जींद से दरिंदगी की एक खौफनाक वारदात सामने आई है. 15 साल की लड़की को अगवा कर तीन लोगों ने 20 दिनों तक उससे गैंगरेप किया. पुलिस ने बताया कि इन्हीं तीन लोगों ने लड़की का अपहरण किया था.

पीड़ित परिवार द्वारा शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की को आरोपियों के चंगुल से बचाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, लड़की करीब 20 दिन पहले लापता हो गई थी, जिसके बाद उसके पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी.

पुलिस ने उस वक्त अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था और जांच के दौरान तीन लोगों के नाम सामने आए थे. पुलिस ने कहा कि दो आरोपी पीड़ित लड़की के गांव के हैं, जबकि तीसरा आरोपी उत्तर प्रदेश का निवासी है.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक लड़की ने पुलिस को बताया कि अपहरण के बाद तीनों ने उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया. पुलिस ने कहा कि आरोपियों पर POCSO एक्ट और आईपीसी की कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

 

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement