scorecardresearch
 

गुस्से में जानी दुश्मन बने 2 दोस्त, टकराईं स्कॉर्पियो, फिर कुछ मिनटों में ही पलट गए, Video

गुरुग्राम में दो दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई. जिसके बाद दोनों एक दूसरे के लिए जानी दुश्मन बन गए और बीच सड़क एक दूसरे की स्कॉर्पियो लड़ाने लगे. दोनों के बीच यह रिवेंज देख स्थानीय लोग भी हैरान हो गए.

Advertisement
X
दो दोस्तों ने बीच सड़क लड़ाई स्कॉर्पियो मची दहशत. (Photo: Screengrab)
दो दोस्तों ने बीच सड़क लड़ाई स्कॉर्पियो मची दहशत. (Photo: Screengrab)

गुरुग्राम के धनवापुर गांव में सामने आई एक अजीबोगरीब घटना ने यह दिखा दिया कि कभी-कभी छोटी सी तकरार भी गहरी दोस्ती पर भारी पड़ सकती है. लेकिन अगर दिल साफ हो, तो वही दोस्ती रिश्तों को फिर से जोड़ भी देती है. मामला दो ऐसे दोस्तों का है, जो कभी साथ घूमते-फिरते और समय बिताते थे. लेकिन एक मामूली कहासुनी ने अचानक ऐसा रूप ले लिया कि दोनों ने गुस्से में अपनी-अपनी महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ियों को ही हथियार बना लिया.

वायरल वीडियो में दोनों दोस्त अपनी गाड़ियों को तेज रफ्तार में एक-दूसरे से टकराते नजर आए, मानो सड़क पर कोई जंग छिड़ गई हो. गांव की धूल भरी सड़क पर हुआ यह ‘कार क्लैश’ देखने वालों के लिए हैरान कर देने वाला था. जो दोस्त कभी साथ बैठते थे, वही एक-दूसरे को नुकसान पहुंचाने पर उतारू हो गए. लेकिन इस कहानी का अंत सिर्फ टकराव पर नहीं हुआ.

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में गिटार-ड्रम की धुन पर गूंज रही हनुमान चालीसा, 3 साल पहले युवाओं ने की थी शुरुआत

मामला पुलिस तक भी पहुंच गया. जिसके बाद पुलिस ने दोनों को थाने बुलाया. थाने पहुंचने के बाद दोनों का गुस्सा शांत हुआ. हालात बदले और रिश्तों की अहमियत फिर समझ आई. दोनों दोस्तों ने एक-दूसरे से माफी मांगी और परिवारों की मौजूदगी में लिखित समझौता भी कर लिया. इस दौरान यह साफ दिखा कि गुस्से का पल भले भारी हो, लेकिन सालों की दोस्ती उससे कहीं ज्यादा मजबूत होती है.

Advertisement

स्थानीय लोगों ने नहीं टूटने दी दोनों की दोस्ती

स्थानीय पार्षद के अनुसार दोनों लंबे समय से अच्छे दोस्त थे और अक्सर साथ ही नजर आते थे. यही वजह रही कि परिवारों ने भी इस रिश्ते को टूटने नहीं दिया और समझदारी से मामला सुलझा लिया. यह घटना एक सीख भी देती है कि रिश्ते पल भर के गुस्से से नहीं, बल्कि समझ और माफी से चलते हैं.

कभी-कभी टकराव जरूरी होता है, ताकि हमें यह एहसास हो सके कि सामने वाला कितना खास है. वहीं दोनों दोस्तों के फिर से एक साथ आने पर स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement