scorecardresearch
 

लिव-इन-पार्टनर के साथ रहता था पति, उसी घर के बाथरूम में मिली पत्नी की सड़ी हुई लाश

गुरुग्राम के मानेसर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन दिन से लापता एक नवविवाहिता का शव किराए के कमरे के बाथरूम से बरामद हुआ. शव सड़ी-गली हालत में मिला. मृतका के परिजनों ने उसी घर में रहने वाले महिला के पति और उसकी लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप लगाया है. दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.  

Advertisement
X
घर में मिली पत्नी की सड़ी हुई लाश (Photo: representational image)
घर में मिली पत्नी की सड़ी हुई लाश (Photo: representational image)

हरियाणा के गुरुग्राम जिले के मानेसर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां तीन दिन से लापता एक 22 साल महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक किराए के कमरे के बाथरूम से बरामद किया गया. शव काफी सड़ी-गली अवस्था में मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मृतका के परिजनों ने उसी घर में रहने वाले महिला के पति और उसकी लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप लगाया है. दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं.

3 महीने पहले ही हुई थी शादी

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के उमरैन गांव निवासी मधु के रूप में हुई है. मधु की शादी इसी साल 19 फरवरी को मानेसर गांव निवासी अंकित भगत से हुई थी. बताया गया कि अंकित खेती से जुड़ा हुआ था और फिलहाल बेरोजगार था.

जानकारी के मुताबिक 21 मई को मधु अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई. मृतका के पिता अशोक ने आरोप लगाया कि उसी दिन उनके दामाद अंकित और उसके परिजन उनके घर पहुंचे थे और दावा किया था कि मधु घर से कुछ जेवर लेकर कहीं चली गई है. परिवार को इस बात पर संदेह हुआ और अगले दिन वे शिकायत दर्ज कराने पहुंचे. इसी दौरान अंकित भी अचानक गायब हो गया.

दो साल से लिव-इन में रह रहा था पति

Advertisement

पुलिस जांच के दौरान पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने 21 मई को मधु को उसके पति अंकित के साथ स्कूटर पर जाते देखा था. इसके बाद पुलिस ने अंकित का बैकग्राउंड तो पता चला कि उसने दो साल पहले मानेसर बस स्टैंड के पास एक कमरा किराए पर लिया था, जहां वह एक अन्य महिला के साथ रह रहा था.

बाथरूम में सड़ती मिली पत्नी की लाश

रविवार को पुलिस टीम जब उस कमरे पर पहुंची तो दरवाजा बाहर से बंद मिला. दरवाजा तोड़ने के बाद कमरे से तेज दुर्गंध आने लगी. जांच के दौरान बाथरूम में मधु का शव बरामद हुआ, जो काफी हद तक सड़ चुका था. सूत्रों के अनुसार, पड़ोसियों ने अंकित और उसकी लिव-इन पार्टनर को 22 मई की रात कमरे से जाते हुए देखा था. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में कई जगह छापेमारी की जा रही है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement