scorecardresearch
 

लाखों गर्दन काटने के बयान पर फंसे बाबा रामदेव, रोहतक में पुलिस शिकायत दर्ज

हरियाणा के रोहतक में योग गुरु स्वामी रामदेव के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. स्वामी रामदेव पर 'भारत माता की जय' के नारे पर चल रहे विवाद के बीच सिर काटने से जुड़े भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाया गया है.

Advertisement
X
रामदेव ने नाम लिए बिना ओवैसी पर साधा था निशाना
रामदेव ने नाम लिए बिना ओवैसी पर साधा था निशाना

हरियाणा के रोहतक में योग गुरु स्वामी रामदेव के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. स्वामी रामदेव पर 'भारत माता की जय' के नारे पर चल रहे विवाद के बीच सिर काटने से जुड़े विवादास्पद बयान देने का आरोप है.

पुलिस नहीं सुनेगी तो कोर्ट जाएंगे बत्रा
राज्य के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सुभाष बत्रा ने एसपी से शिकायत की है. उन्होंने कहा कि पुलिस अगर मामला दर्ज नहीं करती है तो मंगलवार को हम याचिका लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. रोहतक पुलिस ने शिकायत जांच कराए जाने की बात कही है.

भारत के अपमान पर लाखों सिर काटने की बात
'भारत माता की जय' नारे पर चल रहे विवाद के बीच ने रविवार को एक विवादास्पद बयान दिया था. उन्होंने बिना नाम लिए एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना भी साधा था. रामदेव ने कहा था कि उनके हाथ कानून से बंधे हैं, वर्ना कोई भारत माता का अपमान करेगा तो वह एक नहीं लाखों सिर काटने का साहस रखते हैं.

Advertisement

ओवैसी के बयान के बाद छिड़ी बड़ी बहस
गौरतलब है कि बीते कई दिनों से नारे पर देश में अलग तरह की बहलस छिड़ी हुई है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि कोई उनके गर्दन पर चाकू भी रख दे तो वह भारत माता की जय नहीं कहेंगे. क्योंकि संविधान में ऐसा करने के लिए नहीं लिखा हुआ है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement