scorecardresearch
 

'यार, मेरे पास आ जाओ न...',बीवी से कहता रहा पति, फिर दे दी जान, 4 महीने पहले की थी लव मैरिज

गुरुग्राम की पिरामिड सोसाइटी में नवविवाहित युवक की मौत से सनसनी फैल गई. चार महीने पहले हुई शादी के बाद पत्नी मुंबई में और पति गुरुग्राम में रह रहा था. फोन पर हुई मामूली तकरार के बाद युवक मृत मिला. पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगालने में जुटी है.

Advertisement
X
पत्नी से बहस के बाद दे दी जान (Photo: representational image)
पत्नी से बहस के बाद दे दी जान (Photo: representational image)

हरियाणा के गुरुग्राम से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहित युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. घटना सेक्टर-76 स्थित पिरामिड सोसाइटी की है. शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि 33 साल के ऋषभ दीक्षित अपने फ्लैट में मृत पाए गए हैं. मुंबई में नौकरी करने वाली उनकी पत्नी सोनम गुप्ता ने मामले की जानकारी दी.

चार महीने पहले की थी लव मैरिज

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ऋषभ कानपुर के रहने वाले थे और अमेरिकन एक्सप्रेस में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. चार महीने पहले ही ऋषभ और सोनम ने लव मैरिज की थी, लेकिन शादी के बाद दोनों अलग-अलग शहरों में रह रहे थे. सोनम नौकरी के कारण मुंबई में थीं, जबकि ऋषभ गुरुग्राम में अकेले रह रहे थे.

'यार,मेरे पास आ जाओ न'

पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना से एक दिन पहले यानी गुरुवार रात दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई थी. बताया जा रहा है कि ऋषभ 'यार,मेरे पास आ जाओ न' जैसी रिक्वेस्ट करने में लगा था.इसी बात को लेकर दोनों के बीच हल्की कहासुनी भी हुई. इसके बाद रात में क्या हुआ, यह जांच का विषय बना हुआ है.

Advertisement

फ्लैट पर पहुंची पत्नी को उड़े होश

सूत्रों के अनुसार, सोनम ने बाद में कई बार ऋषभ को फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका. अगले दिन शुक्रवार सुबह वह गुरुग्राम स्थित फ्लैट पर पहुंचीं. फ्लैट अंदर से बंद था. काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्होंने सोसाइटी के सेक्योरिटी गार्ड्स को बुलाया. दरवाजा खोले जाने पर ऋषभ को मृत अवस्था में पाया गया.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच जारी है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है, जिसमें पारिवारिक स्थिति, मानसिक दबाव और हालिया बातचीत भी शामिल है.
 

  

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement