scorecardresearch
 

पति के गायब होने की अफवाह फैला बॉयफ्रेंड संग जीने लगी जिंदगी, डेढ़ साल बाद खुली कातिल बीवी की कलई

Crime News: साफिया खातून ने अपने पति मेहरबान खान को कॉफी में नींद की गोलियां देकर पहले बेहोश किया और फिर प्रेमी अहमद मुराद की मदद से उसका गला घोंट दिया. हत्या के बाद शव को साबरमती नदी के किनारे ठिकाने लगा दिया गया था. डेढ़ साल बाद क्राइम ब्रांच ने प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया.

Advertisement
X
बाएं से मृतक और पुलिस गिरफ्त में आरोपी प्रेमी-प्रेमिका.
बाएं से मृतक और पुलिस गिरफ्त में आरोपी प्रेमी-प्रेमिका.

गुजरात के अहमदाबाद में डेढ़ साल पहले एक महिला ने अपने पति को मारने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर नींद की गोली कॉफी में मिलाकर पिलाई थी. पति के बेहोश होने के बाद महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रस्सी से उसका गला घोंट दिया था. पति की मौत के बाद उसके शव को साबरमती ईस्ट रिवरफ्रंट पुलिस स्टेशन की तरफ सुनसान इलाके में नदी के किनारे फेंक दिया था. फिर  पति के गायब होने की झूठी अफवाह फैला दी गई. इस मामले में कोई केस तो दर्ज नहीं हुआ था, लेकिन जांच में जुटी अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है.

अहमदाबाद इम ब्रांच की टीम को सूत्रों ने बताया, साफिया खातून ने प्रेमी अहमद मुराद के साथ मिलकर अपने पति मेहरबान खान को डेढ़ साल पहले मौत के घाट उतार दिया था और हत्या के बाद शव को साबरमती नदी के किनारे ठिकाने लगा दिया. इस जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच ने प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार कर पूछताछ की. इस बीच दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया. 

दो साल पहले प्रेम संबंध पनपा
पुलिस को पूछताछ में पता चला कि साफिया और अहमद के बीच करीब दो साल पहले प्रेम संबंध पनपा. जिसमें साफिया खातून का पति मेहरबान खान दिक्कत बन रहा था. अहमद मुरादके कारण दोनों के बीच झगड़े होते थे. जिसका समाधान निकालने के लिए साफिया ने डेढ़ साल पहले मेडिकल स्टोर से नींद की गोलियां खरीदीं और कॉफी में डालकर अपने शौहर मेहरबान खान को पिलाकर बेहोश कर दिया था.

Advertisement

शव को नदी के किनारे फेंक पत्तों से ढंक दिया 
बेहोश होने के बाद प्रेमी युगल ने रात के समय मेहरबान खान की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी. शव को ठिकाने लगाने के लिए दोनों वासणा बैराज की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर गए और सुबह करीब साढ़े चार बजे शव को नदी के किनारे फेंक दिया. बाद में शव के ऊपर ताड़ के बड़े-बड़े पत्ते डाल दिए गए. इसके बाद पुलिस को जांच के दौरान मेहरबान  का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला था. फिलहाल पूरे मामले में आरोपी प्रेमी-प्रेमिका के खिलाफ साबरमती ईस्ट रिवरफ्रंट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

मृतक और दोनों आरोपी मूल उत्तर प्रदेश के निवासी 
पूरे मामले में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के डीसीपी चैतन्य मांडलिक ने कहा कि यह घटना सुबह करीब 4:30 बजे हुई और हत्या के बाद शव को नदी किनारे ठिकाने लगा दिया गया था. मेहरबान और साफिया का वर्षों पहले निकाह हुआ था. 

मृतक मेहरबान, साफिया और उसका प्रेमी मूल उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और फिलहाल अहमदाबाद के दानिलिमडा में रहते थे. मृतक और महिला का प्रेमी दोनों मजदूरी का काम करते थे, जबकि महिला गृहिणी है.

महिला का अपने प्रेमी के साथ पिछले दो साल से अफेयर चल रहा था. हत्या के बाद महिला और उसका प्रेमी सामान्य जीवन जी रहे थे. पुलिस को गुमराह करने के लिए महिला ने थाने में अपने पति के लापता होने की सूचना दी.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement