scorecardresearch
 

बैकग्राउंड में म्यूजिक, पानी में तैराकी और आसन... स्विमिंग पूल में महिलाओं ने किया एक्वा योग, Video

आज 21 जून को योग दिवस पर देश-दुनिया में योग दिवस मनाया जा रहा है. जगह-जगह योग को लेकर बड़े कार्यक्रम हो रहे हैं. इसी बीच गुजरात के राजकोट में भी महिलाओं ने स्विमिंग पूल में एक्वा योगा किया. महिलाओं ने लोगों को योग के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि योग इंसान को स्वस्थ बनाता है, हमें जीवन में योग को अपनाना चाहिए.

Advertisement
X
स्विमिंग पूल में महिलाओं ने किया योग. (Photo: Screengrab)
स्विमिंग पूल में महिलाओं ने किया योग. (Photo: Screengrab)

कहीं नदी में बहती नाव पर... तो कहीं पार्क में... कहीं स्कूल तो कहीं खुले मैदान में योग कराया जा रहा है. जगह-जगह योग को लेकर बड़े आयोजन हुए. इसी कड़ी में गुजरात के राजकोट में भी योग को लेकर खास कार्यक्रम हुआ. यहां योग का आयोजन स्विमिंग पूल में रखा गया. इस योग कार्यक्रम में महिलाओं व पुरुषों ने शामिल होकर योग किया और उसके फायदे गिनाए.

दरअसल, 12वें विश्व योग दिवस पर भारत सहित पूरी दुनिया में लोगों को मैसेज दिया गया कि योग हमें निरोग बनाता है. इसी कड़ी में राजकोट के रेसकोर्स स्थित राजकोट महानगर निगम द्वारा संचालित स्विमिंग पूल में एक्वा योग का आयोजन किया गया.

यहां देखें Video

इस विशेष आयोजन में 107 महिलाओं शामिल थीं. कुल 157 लोगों ने स्विमिंग पूल के पानी के अंदर विभिन्न योगासन किए. संयोग से आज म्यूजिकल डे भी था तो इसको लेकर पूरे योग सत्र को म्यूजिकल थीम पर आधारित रखा गया. इस दौरान महिलाओं ने योग कराने वाले ट्रेनर के अनुसार, कई आसन किए. पानी में फुर्ती दिखाते हुए तैराकी की. इसी के साथ अन्य कई महत्वपूर्ण योग भी किए. इस पूरे मामले का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह उत्साह के साथ शहर के लोगों ने योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कोलकाता के मशहूर रेड रोड पर योग का जश्न, हजारों लोगों ने PM मोदी के साथ किया योगासन

एक्वा योग करने वाली महिलाओं ने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि पानी में योग करने के अनेक लाभ हैं. जिन शारीरिक गतिविधियों और योगासनों को सामान्य तौर पर जमीन पर करने में कठिनाई होती है, उन्हें पानी के प्रवाह और उसके प्राकृतिक सहारे की वजह से काफी आसानी और सहजता से किया जा सकता है. योग जीवन का आधार है, हमें निरोगी रहना है तो योग को नियमित तरीके से इसे जीवन में अपनाना चाहिए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement