scorecardresearch
 

आलोचना से पिघला मोदी का 'दिल', उत्तराखंड को और 3 करोड़ की मदद

गुजरात सरकार ने उत्तराखंड के आपदा पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से और 3 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की. राज्य सरकार ने पिछले हफ्ते बाढ़ पीड़ितों के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी.

Advertisement
X
नरेंद्र मोदी
नरेंद्र मोदी

गुजरात सरकार ने उत्तराखंड के आपदा पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से और 3 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की. राज्य सरकार ने पिछले हफ्ते बाढ़ पीड़ितों के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी.

मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय आपदा प्रबंधन बैठक में यह फैसला किया गया. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि उत्तराखंड में मारे गए गुजरात के लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपये का मुआवजा देने का भी फैसला किया गया.

दरअसल, गुजरात सरकार की यह घोषणा ऐसे वक्त पर आई है जब कांग्रेस ने मदद राशि को लेकर मोदी की आलोचना की थी.

पिछले हफ्ते गुजरात सरकार ने उत्तराखंड में भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने की वजह से हुई तबाही के बीच वहां फंसे लोगों के राहत के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी. जिसके बाद कांग्रेस ने सहायता राशि को लेकर मोदी पर कटाक्ष किया था. पार्टी ने मोदी को अन्य राज्यों द्वारा इससे अधिक योगदान दिए जाने की याद दिलाई थी.

Advertisement

गौर करने वाली बात है कि आपदा के बाद समाजवादी पार्टी नीत उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 करोड़ रुपये दिए हैं जबकि कांग्रेस शासित हरियाणा और दिल्ली सरकार तथा महाराष्ट्र सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 10-10 करोड़ रुपये दिए हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement