scorecardresearch
 

पत्नी पसंद नहीं थी तो बेच दिया 50 हजार में...फिर दर्ज कराया मिसिंग केस

गुजरात के बनासकांठा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता की गुमशुदगी की जांच के दौरान हैरान करने वाले खुलासे हुए। पुलिस जांच में मानव तस्करी, धोखाधड़ी और महिला के साथ गंभीर अपराध से जुड़े आरोप सामने आए हैं। मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

Advertisement
X
पत्नी पसंद नहीं थी तो बेच दिया 50 हजार में (Photo: itg)
पत्नी पसंद नहीं थी तो बेच दिया 50 हजार में (Photo: itg)

गुजरात में बनासकांठा के पालनपुर में पत्नी को 50 हजार रुपये में बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी निकेश पटेल ने अपनी पत्नी को दोस्तों की मदद से अन्य लोगों को बेच दिया. इसके बाद आरोपी ने पालनपुर पश्चिम पुलिस थाने में पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज करवाई.

पुलिस जांच के दौरान युवती को बरामद कर पूछताछ की गई, जिसमें पूरे मामले का खुलासा हुआ. जांच में सामने आया कि निकेश पटेल ने अपने साथी संजय ठाकोर, अशोक ठाकोर और सचिन दरबार के साथ मिलकर विवाहिता को 50 हजार रुपये में बेच दिया था. आरोप है कि उन्होंने महिला के गहने पहले ही छीनकर बेच दिए थे और उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था.

पालनपुर पश्चिम पुलिस के पीआई आर.के. पटेल और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी निकेश पटेल पहले भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रह चुका है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है.

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी निकेशभाई वनलालभाई पटेल अपनी पत्नी को पसंद नहीं करता था.  इसलिए उसने अपने मित्रों के साथ मिलकर उसे अन्य व्यक्तियों को ₹50,000 में बेच दिया था. इसके बाद आरोपी ने पत्नी के गुम होने की झूठी शिकायत भी दर्ज करवाई थी.

Advertisement

पुलिस ने तकनीकी और मानवीय जांच के आधार पर महिला को खोज निकाला तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मामले में मानव तस्करी, धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है.

Input: परेश कुमार किशन लाल

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement