दिल्ली में प्रदूषण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है. इस प्रदूषण से लोगों को राहत दिलाने के लिए दिल्ली सरकार और आजतक ने मिलकर एक विशेष मुहिम शुरू की है. अब इस मुहिम में उत्तर प्रदेश के लखनऊ और महाराष्ट्र के बीड से दो प्रतिभावान युवाओं ने भी अपना योगदान दिया है. इन दोनों युवाओं ने मिलकर दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया है और इसके लिए एक नया आविष्कार किया है. इन युवाओं द्वारा तैयार किया गया यह नया एयर प्यूरीफायर पूरी तरह से फिल्टरलेस तकनीक पर आधारित है.