दिल्ली के नंद नगरी इलाके में एक शख्स की गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. बी-1 सरकारी स्कूल के पास हुई इस वारदात में 35 वर्षीय मोहम्मद उमरुद्दीन की मौत हो गई. बताया गया है कि मृतक के नाबालिग बेटे के साथ किसी अन्य व्यक्ति के बीच विवाद हुआ था, जिसके बीच बचाव के प्रयास में उन्हें गोली लग गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आशंका जताई जा रही है कि घटना को अंजाम देने वाला आरोपी भी नाबालिग हो सकता है.