एक बार फिर दिल्ली-NCR में निर्भया जैसी दरिंदगी की गई है. इस बार ग्रेटर नोएडा से बस में चढ़ी एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप किया गया है. हैरानी की बात ये है कि ग्रेटर नोएडा के परी चौक से कश्मीरी गेट तक बस चली और इस दौरान लड़की के साथ दरिंदगी हुई, लेकिन दोनों राज्यों की पुलिस को कानों कान खबर नहीं लगी.