दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पिछली सरकार ने इन्फ्रास्ट्रक्चर और कैपिटल खर्च के मामलों में केवल केंद्र सरकार और LG पर ही दोषारोपण किया. उन्होंने स्लम रिहैबिलिटेशन के सवाल पर बताया कि जनता की सेवा और उनकी अपेक्षाएँ चुनौतीपूर्ण हैं. इन्हें पूरा करने के लिए सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मिलकर काम कर रही है. सरकार का फोकस जनता की भलाई और विकास पर है. सिरसा ने पूर्व सरकार की नकारात्मक सोच की आलोचना करते हुए कहा कि आम लोगों की आवश्यकताओं को समझकर प्रभावी योजना बनानी चाहिए.