मयूर विहार के फेस तीन में सुबह-सुबह एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या से सनसनी फैल गई. घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है. आरोप है कि दो लोगों ने एक शख्स को डंडों से बेरहमी से पीटा... मौके पर मौजूद एक गार्ड ने जब दोनों को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी. गार्ड के मुताबिक, उसने दो लोगों को एक शख्स की पिटाई करते देखा था. लेकिन धमकी मिलने के बाद वो पीछे हट गया. इस पूरी वारदात के बाद दिल्ली पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है.