विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने राजधानी दिल्ली में अपनी एकजुटता का बड़ा संदेश देने के लिए विरोध मार्च निकाला है. राहुल गांधी, अखिलेश यादव, शशि थरूर, सचिन पायलट और डी राजा सहित विपक्ष के कई प्रमुख नेता इस विशाल काफिले में शामिल हुए. तीन खुले ट्रकों और बसों में सवार होकर नेता रामलीला मैदान की ओर आगे बढ़ते दिखाई दिए. इस रैली का मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी के उस आरोप का करारा जवाब देना है, जिसमें विपक्ष में एकजुटता की कमी की बात कही जाती रही है.