scorecardresearch
 
Advertisement

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बंद हुए कई मेट्रो स्टेशन, यात्री परेशान

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बंद हुए कई मेट्रो स्टेशन, यात्री परेशान

दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले बड़े प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तरह से सतर्क नजर आ रही है. सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस ने कई कड़े कदम उठाए हैं, जिसके तहत दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों को बंद कर दिया गया है. येलो लाइन के आईएनए दिल्ली हाट जैसे महत्वपूर्ण मेट्रो स्टेशन को 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से ही बंद कर दिया गया है. इस अचानक फैसले से मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से केवल येलो लाइन पर ही लगभग 20 मेट्रो स्टेशनों को बंद किया है.

Advertisement
Advertisement