आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केरजीवाल की अर्जी पर दिल्ली हाई कोर्ट ने CBI को नोटिस जारी किया है. यह नोटिस अरविंद केजरीवाल की उस अर्जी पर दिया गया है, जिसमें उन्होंने एक्साइज पॉलिसी केस से जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खुद को अलग करने की मांग की है. केजरीवाल ने कोर्ट को बताया कि वह खुद ही इस अर्जी पर बहस करेंगे. सुनवाई की अगली तारीख 13 अप्रैल है.