scorecardresearch
 
Advertisement

दिल्ली में यमुना नदी में डूबे 4 बच्चे, 2 के शव मिले, 2 की अब भी तलाश

दिल्ली में यमुना नदी में डूबे 4 बच्चे, 2 के शव मिले, 2 की अब भी तलाश

दिल्ली के अलीपुर इलाके में यमुना नदी में नहाने के दौरान चार नाबालिगों के डूबने की दर्दनाक घटना सामने आई है. हादसे के बाद पुलिस और गोताखोरों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया. अब तक दो बच्चों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि दो अन्य की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. प्रशासन ने लोगों से नदी के किनारे और गहरे पानी वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है.

Advertisement
Advertisement