पूरा देश आज आजादी का 80वां पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मना रहा है राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर देश के कोने-कोने तक तिरंगा पूरी शान से लहरा रहा है. इस ऐतिहासिक अवसर पर दिल्ली के उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और तमाम राजनीतिक दलों के दिग्गजों ने देश और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही युवाओं से सोशल मीडिया तक सीमित न रहने और अपनी ऊर्जा स्टार्टअप, इनोवेशन, रिसर्च और राष्ट्र निर्माण में लगाने की अपील की. उन्होंने ‘अर्बन नक्सल’ से सावधान रहने की बात कहते हुए भारत की ‘ढाई मोर्चों’ पर लड़ाई का भी जिक्र किया.