दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया है. आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा एक युवक को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं. आम आदमी पार्टी का आरोप है कि स्थानीय लोग खराब गुणवत्ता वाली सड़क को लेकर प्रवेश वर्मा से सवाल कर रहे थे, जिसके कारण वे अपना आपा खो बैठे और रिकॉर्डिंग कर रहे युवक को थप्पड़ जड़ दिया. आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए प्रवेश वर्मा की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है.