scorecardresearch
 

नहाने के दौरान यमुना में डूबने से 2 लड़कों की मौत

दरअसल, विकास कुमार साथियों के साथ तेज गर्मी के मौसम में यमुना में नहाने के लिए गया था. विकास और उसका 18 साल का साथी जितेंद्र यमुना में जाकर नहाने लगा. दोनों लड़के बुराड़ी एरिया के पास ही जगतपुर घाट पर यमुना में नहाने लगे. अक्सर यहां यमुना में डूबने की घटनाएं भी होती रहती है.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

बुराड़ी यमुना में नहाने गए तीन लड़कों में से दो यमुना में डूबे गए. एक को वक्त रहते में भर्ती कराया गया जबकि दो की मौके पर ही मौत हो गई. मृत शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेजा गया. मृतक लड़का विकास कुमार बुराड़ी का रहने वाला उम्र 19 साल का है.

दरअसल, विकास कुमार साथियों के साथ तेज गर्मी के मौसम में यमुना में के लिए गया था. विकास और उसका 18 साल का साथी जितेंद्र यमुना में जाकर नहाने लगा. दोनों लड़के बुराड़ी एरिया के पास ही जगतपुर घाट पर यमुना में नहाने लगे. अक्सर यहां यमुना में डूबने की घटनाएं भी होती रहती हैं.

जहां यह घटना हुई वहां पर यमुना कई जगह ऊंची तो कई जगह अचानक से गहरी है, अचानक से गहराई में जाते ही दोनों लड़के डूबने लगे. तीसरे लड़के ने आसपास के लोगों को आवाज दी और पुलिस को फोन किया, मौके पर पहुंचे बचाव दल ने 18 साल के जितेंद्र को बाहर निकाल लिया जिसकी सांसें चल रही हैं और हर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जब विकास कुमार को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

Advertisement

विकास कुमार दिल्ली के बुराड़ी एरिया का ही रहने वाला है. इसके पिताजी काम पर गए थे. विकास पीछे से यमुना में नहाने चला गया और हादसे का शिकार हो गया.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement