scorecardresearch
 

EXCLUSIVE: जवान को थप्पड़ मारने वाली महिला गिरफ्तार, जवान ने सुनाई आपबीती

आजतक से विशेष बातचीत में महावीर सिंह ने कहा कि इस घटना को लेकर हम बहुत दुखी है. उन्होंने सवाल किया कि आखिर कैसे कोई भारतीय सेना के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार कर सकता है? कैसे गालियां दे सकता है और थप्पड़ लगा सकता है?

Advertisement
X
जवान को थप्पड़ मारती महिला (इनसेट पर आरोपी महिला की तस्वीर)
जवान को थप्पड़ मारती महिला (इनसेट पर आरोपी महिला की तस्वीर)

सोशल मीडिया पर बीते 2-3 दिनों से एक विडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला भारतीय सेना के जवान को थप्पड़ मारती नज़र आ रही है. यह घटना दिल्ली के रजोकरी फ्लाई ओवर की है, जो नौ सितंबर को हुई थी. मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोप महिला स्मृति कालरा को गिरफ्तार भी किया और फिर उसको जमानत पर रिहा कर दिया गया. मामले को लेकर आजतक की टीम ने सेना के उस जवान से विशेष बातचीत की. इनका नाम महावीर सिंह है, जो सेना में बतौर जेसीओ तैनात हैं.

आजतक से विशेष बातचीत में महावीर सिंह ने कहा कि इस घटना को लेकर हम बहुत दुखी है. उन्होंने सवाल किया कि आखिर कैसे कोई भारतीय सेना के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार कर सकता है? कैसे गालियां दे सकता है और थप्पड़ लगा सकता है? हमारी गाड़ी धीरे ही चल रही थी, तभी अचानक एक कार हमारी गाड़ी के आगे-आगे चलने लगी. कार में अकेली महिला बैठी हुई थी और कार जिग-जैग तरीके से हमारी गाड़ी के आगे चल रही थी.

Advertisement

इस बीच अचानक उस महिला ने कार का ब्रेक लगा दिया. हमारी गाड़ी भी उनकी कार से 1-2 मीटर की दूरी पर रुक गई, तभी महिला कार से उतरी और हमारे ड्राइवर को गंदी गाली देने लगी. जब ड्राइवर भी की गाड़ी से नीचे उतरे, तो यह महिला उनका कॉलर पकड़ कर थप्पड़ लगाने लगी. गाड़ी के शीशे तोड़ने की कोशिश करने लगी. यह देखकर महावीर सिंह (जेसीओ) गाड़ी से जैसे ही नीचे उतरे, तो महिला ने उन्हें भी गालियां दी. उन्हें थप्पड़ लगाने लगी.

जब महावीर सिंह ने कहा कि आप भारतीय सेना के साथ ऐसा दुर्व्यवहार कैसे कर सकती हैं, तब भी महिला ने सेना को गंदी गालियां दी. यह घटना वीडियो में साफ नजर आ रही है. सोशल मीडिया पर महिला के दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा हो रही है.

गुस्सा बहुत आया, लेकिन हमने अनुशासन सीखा हैः महावीर सिंह

JCO महावीर सिंह का कहना है कि महिला के इस आया, मगर सेना में हमें अनुशासन और महिलाओं का सम्मान करना सिखाया जाता है. लिहाजा हम खामोश रहे. इसके बाद हमने अपने सीनियर से बात कर अगले दिन एफआईआर दर्ज करवाई.

आरोप महिला गिरफ्तार, इंडिका कार भी सीज

बताया जा रहा है कि आरोपी महिला का नाम स्मृति कालरा है. उसका तलाक हो चुका है और वह अपने माता-पिता के साथ गुरुग्राम में रहती है. मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी महिला को गुरुग्राम स्थित उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया. साथ ही उसकी इंडिका कार को सीज कर दिया. फिलहाल मामले की जांच चल रही है. वहीं, मामले में आरोप महिला को जमानत पर रिहा कर दिया गया है.

Advertisement

महिला की गिरफ्तारी पर पुलिस की तारीफ

जेसीओ महावीर सिंह को थप्पड़ मारने वाली महिला की गिरफ्तारी पर सोशल मीडिया पर लोगों ने पुलिस की तारीफ की है. फेसबुक यूजर मधूलिका ने कहा कि वह आरोपी महिला की गिरफ्तारी से बेहद खुश हैं. मामले में एक अन्य यूजर रीना लांबा ने कहा कि पुलिस ने गिरफ्तार करके शानदार काम किया. वहीं, आरोपी महिला की कड़ी आलोचना हो रही है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement