scorecardresearch
 

Delhi Traffic Alert: दिल्ली में आज इन रास्तों पर जानें से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 11 मार्च को लोक निवास में होने वाले आधिकारिक समारोह के लिए एडवाइजरी जारी की है. सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम की वजह से सिविल लाइंस और आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित रहेगा.

Advertisement
X
सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्रभावित रहेगा यातायात
सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्रभावित रहेगा यातायात

नॉर्थ दिल्ली के कुछ इलाकों में आज (बुधवार), 11 मार्च को ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आधिकारिक X अकाउंट पर एडवाइजरी जारी की है. जिसके मुताबिक, लोक निवास में आधिकारिक समारोह के मद्देनजर स्पेशल ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है. यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा, जिसमें विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों की आवाजाही के कारण इलाके में ट्रैफिक संचालन प्रभावित रह सकता है. 

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, जिन रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. उनमें आईटीओ चौक, रिंग रोड, मॉल रोड, राजपुर रोड, महात्मा गांधी मार्ग, शमनाथ मार्ग, बुलेवार्ड रोड और इनके आसपास की सड़कें शामिल हैं. बता दें कि लोक निवास दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर यानी उपराज्यपाल  का आधिकारिक निवास और कार्यालय है, जो सिविल लाइंस इलाके में राज निवास मार्ग पर स्थित है.

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक,  जरूरत पड़ने पर कई जगहों पर डायवर्जन भी लगाए जा सकते हैं. जिनमें पीएस सिविल लाइंस रेड लाइट,  शमनाथ मार्ग रेड लाइट, तीस हजारी कोर्ट रेड लाइट, खोया मंडी यू-टर्न, खैबर पास रेड लाइट, सेंट स्टीफेंस रेड लाइट, राजपुर अथॉरिटी कट और एमसीडी चौक शामिल है.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अपनी यात्रा पहले से प्लान करें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें. बता दें कि दिल्ली में ऐसे कार्यक्रमों के दौरान अक्सर ट्रैफिक पुलिस सख्ती से नियम लागू करती है, ताकि सुरक्षा सुनिश्चित हो और जाम कम से कम हो.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement