scorecardresearch
 

Traffic Advisory: दिल्ली में आज 3 बजे तक इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: भारत मंडपम में समिट रिहर्सल के कारण 19 मई को दोपहर 12 से 3 बजे तक कई रास्ते बंद रहेंगे. यात्रियों की सुविधा और जाम से बचने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दूसरे रूट का इस्तेमाल करने की सलाह दी है.

Advertisement
X
भारत मंडपम के आस-पास ट्रैफिक एडवाइजरी जारी (File Photo- ITG)
भारत मंडपम के आस-पास ट्रैफिक एडवाइजरी जारी (File Photo- ITG)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में 19 मई 2026 को इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस समिट और इंडिया-आफ्रिका फोरम समिट (Twin Summits) की रिहर्सल है. जिसकी वजह से दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक भारत मंडपम के आस-पास यातायात प्रभावित हो सकती है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों की सुविधा के लिए  ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, कुछ मुख्य सड़कें बंद रह सकती हैं, इसलिए लोग समय से पहले निकलें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें.

कौन-कौन से रास्ते प्रभावित होंगे?
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, एसपी मार्ग और मथुरा रोड पर ट्रैफिक बंद या धीमा रह सकता है. ऐसे में लोगों को रिंग रोड और वंदे मातरम मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. वहीं, नॉर्थ से साउथ दिल्ली जाने वाले वाहन राजघाट और सराय काले खां के रास्ते जा सकते हैं. ईस्ट से साउथ दिल्ली जाने वालों के लिए धौला कुआं, मोती बाग और बिकाजी कामा प्लेस वाला रूट बेहतर रहेगा. पूर्वी दिल्ली से आने वाले लोग सराय काले खां और बारापुला कॉरिडोर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने साफ किया है कि एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए एनएच-8 और धौला कुआं वाला रास्ता खुला रहेगा. ऐसे में एयरपोर्ट पहुंचने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी, लेकिन फिर भी यात्रियों को समय से पहले निकलने की सलाह दी गई है.

Advertisement

भारत मंडपम जाने वाले लोगों के लिए खास सलाह

  • पार्किंग: भैरों मंदिर में पार्किंग की व्यवस्था है. वहां रिंग रोड से जाकर गाड़ी पार्क करें.
  • एंट्री: गेट नंबर 4 या 10 से ही प्रवेश करें.
  • कैब और बस: Ola, Uber, Rapido और DTC बसें गेट 4 और 10 के पास पिक-अप और ड्रॉप की सुविधा देंगी.
  • पार्क एंड राइड शटल: ITPO गेट 4 और 10 से शटल बसें निकटतम मेट्रो स्टेशन तक चलेंगी. सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन से मेट्रो लेना सबसे आसान तरीका है.

बता दें कि दिल्ली के भारत मंडपम में 28 मई से 1 जून तक International Big Cat Alliance Summit और  India–Africa Forum Summit का आयोजन होगा. इससे पहले 19 मई को रिहर्सल के दौरान खास ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement