scorecardresearch
 

स्वाति मालीवाल ने किया अनशन तोड़ने का ऐलान, बोलीं- संघर्ष जारी रहेगा

मालीवाल ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करती हूं. उन्होंने कहा कि अनशन ख़त्म होगा, लेकिन संघर्ष जारी रहेगा. इससे पहले पॉक्सो एक्ट में संशोधन पर मालीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहला कदम उठाया है.

Advertisement
X
स्वाती मालीवाल ने किया अनशन तोड़ने का ऐलान (फाइल-ANI)
स्वाती मालीवाल ने किया अनशन तोड़ने का ऐलान (फाइल-ANI)

उन्नाव और कठुआ में हुई रेप की घटनाओं के मामले पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शनिवार को 9वें दिन अपना अनशन तोड़ने का ऐलान किया. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष रविवार दोपहर 2 बजे अनशन तोड़ेंगी.

ने कहा, अध्यादेश में लिखा है कि 12 साल तक की बच्ची से बलात्कार पर फांसी की सजा होगी और मामले की सुनवाई 6 महीने में पूरी होगी. देशभर में नए फास्ट ट्रैक कोर्ट और स्पेशल टीमें बनाई जाएंगी, जो रेप केस की जांच करेंगी.

मालीवाल ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करती हूं. उन्होंने कहा कि अनशन ख़त्म होगा, लेकिन संघर्ष जारी रहेगा. इससे पहले पॉक्सो एक्ट में संशोधन पर मालीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहला कदम उठाया है. 

, 'मैं इस फैसले का स्वागत करती हूं, ये आपकी मेहनत जज़्बे और तपस्या का नतीजा है.' मालीवाल ने कहा कि शनिवार सुबह प्रधानमंत्री को खत लिखा था कि कानून सैकड़ों हैं, लेकिन उन्हें लागू कैसे किया जाए, ये बड़ी बात है, देश में और फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे तो अच्छा होगा.

Advertisement

इससे पहले था कि, हमारी 4 मांगें हैं, उनमें से एक मांग फांसी की है. अगर ऐसा होता है तो आंदोलन की जीत मानूंगी. इस देश में सैकड़ों कानून हैं लेकिन उन्हें लागू करने के लिए जरूरी संसाधनों का अभाव है. ऐसे में इन कानूनों का कोई अर्थ नहीं रह जाता है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement