scorecardresearch
 

अब केजरीवाल के घर पर धरना दिया तो होगी जेल, धारा 144 लागू

स्थानीय एसडीएम बी. के. झा ने अपने आदेश में कहा है कि सुरक्षा कारणों से 15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के आस-पास धारा 144 लगा दी गई है. अब इन इलाकों पर धरना प्रदर्शन और नारेबाजी पर पूरी तरह से रोक रहेगी. फिलहाल यह आदेश 31 अगस्त तक लागू रहेगा.

Advertisement
X
धर्मशाला में हैं केजरीवाल
धर्मशाला में हैं केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर फिलहाल किसी भी तरह के धरना प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है. एसडीएम ने एक आदेश में सीएम आवास के साथ ही फ्लैग स्टाफ रोड, भीखू राम जैन रोड, आई पी कॉलेज तिराहा में 31 अगस्त तक धारा 144 लागू कर दी है. नियम के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई होगी.

स्थानीय एसडीएम बी. के. झा ने अपने आदेश में कहा है कि सुरक्षा कारणों से 15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के आस-पास लगा दी गई है. अब इन इलाकों पर धरना प्रदर्शन और नारेबाजी पर पूरी तरह से रोक रहेगी. फिलहाल यह आदेश 31 अगस्त तक लागू रहेगा.

आए दिन होते थे धरना प्रदर्शन
सीएम अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर आए दिन राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन करते थे. कुछ दिन पहले बीजेपी सांसद महेश गिरी कई दिनों तक सीएम हाउस के बाहर धरने पर बैठे रहे. विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने भी धरना दिया था.

Advertisement

विरोधियों ने ली चुटकी
विरोधियों ने इस फैसले पर चुटकी ली है. उनका कहना है कि सीएम खुद धरना प्रदर्शन की राजनीति करते रहे हैं. हालांकि, उनका ये भी कहना है कि जहां तक सुरक्षा की बात है, तो सीएम की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

धर्मशाला में हैं केजरीवाल
इन दिनों अरविंद केजरीवाल 10 दिन के लिए गए हुए हैं. इस दौरान वह किसी भी तरह के संपर्क में नहीं रहेंगे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement