गुरुवार रात दक्षिण दिल्ली के रंगपुरी इलाके में झुग्गियां गिराने का विरोध करने पहुंचे. इस दौरान वह बेहद आक्रामक तेवर में नजर आए. सरकार को चुनौती देते हुए उन्होंने यहां तक कह डाला कि अगर कोई बुलडोजर चलेगा, तो पहले मेरे शरीर के ऊपर से निकलेगा.
Congress Vice-President Rahul Gandhi visits Rangpuri Pahari slum in Vasant Kunj(Delhi)
— ANI (@ANI_news)
वन विभाग की ओर से सैकड़ों झुग्गियां गिराए जाने का विरोध करने राहुल गुरुवार शाम 7:30 बजे रंगपुरी पहुंचे. यहां अवैध झुग्गियां गिराए जाने से 900 बच्चों समेत करीब 2 हजार लोग बेघर हो गए हैं. ये लोग ठंड में रात गुजारने को मजबूर हैं. आधे घंटे के दौरे में राहुल ने बेघर हुए इन लोगों से मुलाकात की.राहुल ने कहा, 'ठंड का समय है और गरीब लोगों को घर से उठाकर बाहर फेंका जा रहा है. उनको वॉर्निंग तक नहीं दी गई. यहां पर सरकार कानून तोड़ रही है. कांग्रेस यहां पर गरीबों की लड़ाई लड़ेगी और यहां जो हो रहा है बिल्कुल गलत हो रहा है. इसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी हर इंच पर लड़ेगी. हम छोड़ने वाले नहीं हैं. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, बुलडोजर मेरे शरीर के ऊपर से निकलेगा, अगर यहां निकलेगा तो मेरे ऊपर से निकलेगा.'
Rahul Gandhi after meeting slum dwellers of Rangpuri Pahari : Congress will fight for the rights of the poor
— ANI (@ANI_news)
वहीं आम आदमी पार्टी ने भी झुग्गियां तोड़े जाने के लिए पूर्व बीजेपी विधायक सतप्रकाश राणा को जिम्मेदार बताया है. गौरतलब है कि घटना के बाद से न ही राणा और न ही किसी और बीजेपी नेता ने यहां का दौरा किया है.
याद रहे कि दिल्ली विधानसभा भंग की जा चुकी है और बहुत जल्द यहां चुनाव होने हैं. कांग्रेस अपना खोया जनाधार पाने की कोशिश में है.