कृतज्ञ राष्ट्र आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहा है. शक्ति स्थल पर स्थित उनकी समाधि पर सुबह श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह समेत तमाम जाने-माने लोगों ने शक्ति स्थल जाकर देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किया.
Congress President Sonia Gandhi pays tribute to Indira Gandhi on her death anniversary at Shakti Sthal, New Delhi.
— ANI (@ANI_news)
Former PM Manmohan Singh pays tribute to Indira Gandhi on her death anniversary at Shakti Sthal, New Delhi.
— ANI (@ANI_news)
Rahul Gandhi pays tribute to Indira Gandhi on her death anniversary at Shakti Sthal, New Delhi.
— ANI (@ANI_news)
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शक्ति स्थल जाकर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किया.President Pranab Mukherjee pays tribute to Indira Gandhi on her death anniversary at Shakti Sthal, Delhi.
— ANI (@ANI_news)
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी शक्ति स्थल जाकर इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किया.Vice President of India, Hamid Ansari pays tribute to Indira Gandhi on her death anniversary at Shakti Sthal, Delhi.
— ANI (@ANI_news)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर इंदिरा गांधी को पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि दी.Tributes to former Prime Minister of India, Mrs. Indira Gandhi on her death anniversary.
— Narendra Modi (@narendramodi)
स्वतंत्रता संग्राम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहीं इंदिरा गांधी सक्रिय राजनीति में अपने पिता जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के बाद आईं. उन्होंने प्रथम बार प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कार्यकाल में सूचना और प्रसारण मंत्री का पद संभाला. इसके बाद शास्त्री जी के निधन पर वह देश की तीसरी प्रधानमंत्री चुनी गई. इंदिरा गांधी को वर्ष 1971 में भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था.