
PM मोदी ने कल मेरठवासियों को बड़ी सौगात देते हुए रैपिड रेल सेवा ‘नमो भारत’ का शुभारंभ किया. यह आधुनिक रैपिड ट्रेन यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर का नया अनुभव दे रही है. ट्रेन को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के लिए डिजाइन किया गया है, जबकि इसका संचालन 160 किमी प्रति घंटे की गति से किया जा रहा है.
दिल्ली से मेरठ तक का किराया 210 रुपये तय किया गया है. यह खास सेवा लोगों को आरामदायक सफर देने में मदद कर रही है.
80.15 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में 12 किलोमीटर हिस्सा अंडरग्राउंड है, जिसमें दिल्ली में 5 किलोमीटर और उत्तर प्रदेश में 7 किलोमीटर शामिल हैं. इस रूट पर कुल 16 प्रमुख स्टेशन हैं.

निर्माणाधीन स्टेशन
अंडरग्राउंड स्टेशन
एलिवेटेड:
यह भी पढ़ें: नमो भारत से दिल्ली-मेरठ सफर अब सुपरफास्ट और लग्जरी! मिलेंगी हाई-क्लास सुविधा, जानें खासियत
NCRTC ने नमो भारत कॉरिडोर के सभी स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा दी है. सबसे बड़ी पार्किंग व्यवस्था गाजियाबाद, मेरठ साउथ, सराय काले खां, गुलधर और मोदीपुरम स्टेशनों पर है.
जानें पार्किंग शुल्क:
नमो भारत ट्रेन में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई सुविधाएं दी गई हैं. हर डिब्बे में ओवरहेड लगेज रैक और मोबाइल/लैपटॉप चार्जिंग सॉकेट दिए गए हैं. पानी की बोतल रखने की जगह, मैगजीन होल्डर और पैरों को आराम देने के लिए फुट स्टैंड की व्यवस्था की गई है.
पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, डिस्प्ले सिस्टम, डायनामिक रूट मैप और इंफोटेनमेंट डिस्प्ले की सुविधा दी गई है. साथ ही इमरजेंसी कम्युनिकेशन सिस्टम भी लगाया गया है.
सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, फायर और स्मोक डिटेक्टर, अग्निशामक यंत्र और डोर इंडिकेटर की व्यवस्था की गई है. हर ट्रेन में एक प्रीमियम कोच दिया गया है. इसके अलावा महिलाओं के लिए एक कोच भी रिजर्व किया गया है.