scorecardresearch
 

AI इम्पैक्ट समिट में मिस्मैनेजमेंट पर भड़की कांग्रेस, खड़गे बोले- 'PR के चक्कर में देश की किरकिरी'

राजधानी दिल्ली में आयोजित 'AI इम्पैक्ट समिट' में अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे सरकार की नाकामी बताते हुए आरोप लगाया कि खराब मैनेजमेंट की वजह से एक ग्लोबल इवेंट भारी अराजकता में बदल गया.

Advertisement
X
एआई इम्पैक्ट समिट पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने उठाया सवाल (Photo: PTI)
एआई इम्पैक्ट समिट पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने उठाया सवाल (Photo: PTI)

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित 'AI इम्पैक्ट समिट' के कुप्रबंधन को लेकर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की. उन्होंने सरकार को 'पीआर का भूखा' बताते हुए आरोप लगाया कि भारत की डिजिटल और एआई क्षमताओं को दुनिया के सामने दिखाने का यह बड़ा मौका पूरी तरह अराजकता में बदल गया है. 

खड़गे के मुताबिक, समिट के पहले दिन प्रधानमंत्री के फोटो खिंचवाने के कार्यक्रम के कारण संस्थापकों, प्रदर्शकों और आगंतुकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. 

उन्होंने कहा कि प्रदर्शकों को भोजन और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलीं और उनके उत्पाद चोरी हो गए. कांग्रेस ने इस स्थिति को देश के लिए वैश्विक शर्मिंदगी का कारण बताया है.

प्रदर्शकों की बेहाली और चोरी की शिकायतें

मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि समिट में हिस्सा ले रहे प्रदर्शकों को भारी मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं. वहां खाने-पीने की कमी के साथ-साथ लैपटॉप, व्यक्तिगत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बैग ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया. 

कांग्रेस चीफ ने कहा कि डिजिटल इंडिया का दावा करने वाली सरकार के कार्यक्रम में यूपीआई के बजाय केवल नकद भुगतान स्वीकार किया जा रहा है. खड़गे ने यह भी कहा कि वहां प्रदर्शकों के सामान चोरी हो रहे हैं और डिजी यात्रा भी पूरी तरह विफल रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अब किसान सीधे बेच सकेंगे सोलर बिजली! AI इंपैक्ट समिट में लॉन्च हुआ PowerXchange ऐप

बेंगलुरु टेक समिट से सीखने की सलाह

कांग्रेस प्रमुख ने भारी भरकम फीस देने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं की कमी पर दुख जताया. उन्होंने सुझाव दिया कि मोदी सरकार को बेंगलुरु टेक समिट (BTS) से सीखना चाहिए, जहां हर साल इतने बड़े स्तर के डिजिटल और तकनीकी सम्मेलनों का आयोजन बहुत सुचारू रूप से किया जाता है. खड़गे ने कहा कि सरकार की अक्षमता की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचा है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement