scorecardresearch
 

मुस्लिमों से जुड़ी एक खबर लिखने पर पत्रकार गिरफ्तार, 4 घंटे हुई पूछताछ

एक आरटीआई के आधार पर पुष्प शर्मा ने 'द मिली गैजेट' में खबर लिखी थी कि आयुष मंत्रालय मुस्लिमों को नौकरी देने से मना कर रहा है.

Advertisement
X

विश्व योग दिवस पर मुस्लिमों को ट्रेनर और टीचर न बनाने को लेकर खबर लिखने वाले पत्रकार पुष्प शर्मा से दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को पूछताछ की है. सवाल-जवाब का सिलसिला करीब चार घंटे तक चला.

एक आरटीआई के आधार पर पुष्प शर्मा ने 'द मिली गैजेट' में खबर लिखी थी कि मुस्लिमों को नौकरी देने से मना कर रहा है. खबर को कई अन्य मीडिया संस्थानों ने भी प्रकाशित किया. खबर सामने आने के बाद मंत्रालय ने शर्मा के खिलाफ दिल्ली पुलिस से शिकायत की थी और आरटीआई के फर्जी होने का दावा किया था.


(RTI filed by Pushp Sharma. Courtesy: The Milli Gazette)

खबर के मुताबिक, के तहत आयुष मंत्रालय ने किसी भी मुस्लिम को विश्व योग दिवस 2015 के लिए योग ट्रेनर नहीं बनाया.

'द मिली गैजेट' ने जारी किया स्टेटमेंट
शर्मा को पुलिस पूछताछ के लिए ले गई तो 'द मिली गैजेट' ने अपने फेसबुक पेज पर एक स्टेटमेंट जारी करके इसकी जानकारी दी- 'दिल्ली के कोटला मुबारकपुर पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम ने पुष्प शर्मा को मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे उनके लाजपत नगर स्थित आवास से पूछताछ के लिए उठा लिया है. बाद में पुलिस ने शर्मा को खबर छापने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. खबर आयुष मंत्रालय की ओर से मिले आरटीआई के जवाब के आधार पर लिखी गई थी. मंत्रालय आरटीआई को फर्जी बता रहा है लेकिन शर्मा अपने स्टैंड पर कायम हैं और उन्होंने कहा है कि आरटीआई का जवाब मंत्रालय से ही आया था.'

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement