दिल्ली में केजरीवाल सरकार के आरोपी विधायकों की संख्या बढ़ती जा रही है. दिल्ली पुलिस आप विधायकों के खिलाफ एक के बाद एक एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी कर रही है. अभी तक आम आदमी पार्टी के एक दर्जन विधायक सलाखों के पीछे जा चुके हैं.
धमकी देने और मारपीट करने का आरोप
ताजा मामला तुगलकाबाद विधानसभा से सहीराम पहलवान व उनके कार्यकर्ताओं का है. इनके ऊपर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगा है. इस मामले में घायल योगेश का
आरोप है कि और उनके समर्थकों ने उन्हें इसलिए मारा है क्योंकि उन्होंने इलाके में हो रहे घटिया कार्यों की आरआईटी डाली थी. उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि विधायक और उनके
साथियों ने धमकी भी दी और आप दफ्तर के बाहर ही जमकर पिटाई भी की.
विधायक ने मामले को बताया साजिश
पीड़ित ने की पुलिस को आपबीती सुनाई. पुलिस ने मामला दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी है. उधर पहले से ही विवादों में रहे आप विधायक का यही कहना है कि पुलिस
राजनीतिक साजिश के तहत फंसा रही है. के मुताबिक उनके ऑफिस के बाहर झगड़ा हो रहा था. जिसमें बीच-बचाव के लिए वो बाहर आए और झगड़ा सुलझाया लेकिन बदले मे उनपर
ही आरोप लगाया जा रहा है.