दिल्ली के शाहीन बाग में जारी प्रदर्शन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स पिस्टल लेकर वहां पहुंचा. प्रदर्शनकारियों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिस्टल छीन ली. लोगों की उससे मारपीट भी हुई. दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि जो शख्स प्रदर्शन स्थल पर पिस्टल लेकर पहुंचा था, उसकी पहचान मोहम्मद लकमान के तौर पर हुई है और वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने शाहीन बाग में चेकिंग के दौरान लेकर घुसने की कोशिश कर रहे शख्स को पकड़ा और उसे वहां से भगा दिया.
A person who had gone to Shaheen Bagh to talk to protestors brandished a licensed pistol at the protest site, today. More details awaited. (Source - Delhi Police)
— ANI (@ANI)
में पिछले 40 दिन से सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है. यहां सड़कों पर प्रदर्शनकारी डटे हैं और सीएए वापस लेने की मांग कर रहे हैं. इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. इस प्रदर्शन में विपक्षी पार्टी के भी कई नेता शामिल हो चुके हैं. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि जब तक सीएए वापस नहीं लिया जाता तब तक प्रदर्शन खत्म नहीं होगा.