दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन एक बार फिर मुसीबत में हैं. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने राजधानी में उनके आवास पर बुधवार सुबह छापेमारी की है. सीबीआई ने सत्येंद्र जैन से करीब 12 घंटे पूछताछ की. देर शाम सीबीआई की टीम सत्येंद्र जैन के घर से निकली और उसके ठीक सत्येंद्र जैन भी निकले.
मंत्री सत्येंद्र जैन ने स्वयं ट्वीट कर छापेमारी की जानकारी भी थी. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि पीडब्ल्यूडी विभाग में क्रिएटिव लोगों को नियुक्त करने के लिए सीबीआई ने मेरे घर पर रेड की है.
Cbi raids my house for hiring creative team by PWD. Professionals were hired for different projects. All were forced to leave by cbi.
— Satyendar Jain (@SatyendarJain)
सत्येंद्र जैन के ट्वीट के बाद दिल्ली सरकार के दूसरे मंत्री और खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी मोर्चा संभाल लिया. उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सत्येंद्र जैन के घर सुबह-सुबह सीबीआई की रेड चल रही है. आरोप है कि उन्होंने स्कूल, आदि के डिजाइन के लिए 'क्रिएटिव डिजायनर टीम' की सेवाएं लीं.'
सत्येंद्र जैन के घर सुबह सुबह सीबीआई की रेड चल रही है। आरोप है कि उन्होंने स्कूल, मोहल्ला क्लिनिक आदि के डिजाइन के लिए 'क्रिएटिव डिजायनर टीम' की सेवाएं लीं।
पूर्व एलजी नजीब जंग ने जाते जाते CBI को ये मामला सौंपा था। जंग की एक अन्य शिकायत को दो दिन पहले सीबीआई क्लोज़ कर चुकी है
— Manish Sisodia (@msisodia)
ने भी तुरंत इस पर ट्वीट किया. उन्होंने इसके लिए सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया. केजरीवाल ने लिखा कि पीएम मोदी क्या चाहते हैं?