दिल्ली के पीतमपुरा में शुक्रवार को भाजपा विधायक करनैल सिंह और उनके समर्थकों ने एक दांचे को ढहा दिया. दिल्ली की शकूर बस्ती विधानसभा अंतर्गत पीतमपुरा में भाजपा विधायक और बीजेपी मंदिर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जनरैल सिंह ने बताया कि यहां अवैध रूप से एक मदरसा बनाया जा रहा था, जिसे हमने गिरा दिया है.
BJP विधायक करनैल सिंह के अनुसार कथित तौर पर इस ढांचे का इस्तेमाल एक अवैध मदरसे के निर्माण के लिए किया जा रहा था जिसे आज गिरा दिया गया.
उन्होंने आगे दावा किया कि पास में ही एक और अस्थायी ढांचा भी खड़ा किया गया था, जिसे वहां रहने वाले लोग मस्जिद बताते हैं. हालांकि विधायक ने कहा कि अदालत की ओर से पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके थे. जिसमें वहां रहने वालों से तुरंत जगह खाली करने को कहा गया था क्योंकि यह ज़मीन DDA की है.
बीजेपी विधायक ने कहा कि,"मैं आज इनको यहां चेतावनी और निवेदन दोनों कर रहा हूं कि यह जमीन को जल्द से जल्द खाली कर दें और मैं अपनी विधानसभा में किसी भी तरह का अवैध मदरसा या मस्जिद नहीं बनने दूंगा."
मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों से शांत रहने की अपील भी की है. एहतियाती कदम के तौर पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए दोनों समूहों को अलग रखने और उन्हें एक-दूसरे से दूर हटाने के प्रयास किए गए.