scorecardresearch
 

दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम, कई इलाकों में देर रात झमाझम बारिश

दिल्ली-NCR में शनिवार देर रात गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश के साथ कुछ इलाकों में ओले भी गिरे. बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और ठंडी हवाएं चलीं.

Advertisement
X
दिल्ली-NCR में देर रात बारिश और तेज हवाओं से बदला मौसम, तापमान में गिरावट. (File photo: PTI)
दिल्ली-NCR में देर रात बारिश और तेज हवाओं से बदला मौसम, तापमान में गिरावट. (File photo: PTI)

दिल्ली-NCR के कई इलाकों में शनिवार देर रात गरज के साथ बारिश हुई. तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम अचानक बदल गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी बारिश हुई. दिल्ली और नोएडा के कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी खबर है.

बारिश के बाद पूरे दिल्ली-NCR में ठंडी हवाएं चलने लगीं. पिछले कुछ दिनों से अपेक्षाकृत गर्म मौसम के बाद अचानक हुई बारिश से लोगों को ठंडक महसूस हुई. आने वाले घंटों में भी कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है.

दिल्ली-NCR के साथ हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी मौसम खराब रहा. हिसार में बारिश के साथ ओले गिरने की जानकारी सामने आई. तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश ने कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल दिया. यह बदलाव सिर्फ दिल्ली-NCR तक सीमित नहीं है. उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में भी आने वाले दिनों में गरज, बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

बारिश से प्रदूषण में राहत की उम्मीद

Advertisement

दिल्ली-NCR में हुई बारिश से हवा की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद भी बढ़ी है. पिछले कुछ दिनों से दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में बनी हुई थी. शनिवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI 191 दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले के 230 के मुकाबले बेहतर था.

बारिश और तेज हवाओं के बाद प्रदूषण से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि, मौसम में बदलाव के कारण आने वाले दिनों में हवा की स्थिति में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है. उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत के अलग-अलग इलाकों में बारिश, गरज और तेज हवाएं चलने की संभावना है. कुछ जगहों पर हल्की बारिश, जबकि कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement