scorecardresearch
 

जहर..जहर दिल्ली शहर: आज ऑड इवन पर हो सकता है फैसला

राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में वायु प्रदूषण के कारण सांस लेना मुश्किल हो गया है. इसके चलते दिल्ली सरकार गुरुवार को ऑड-ईवन  फिर से लाने का फैसला ले सकती है. एनवॉयरन्मेंट पॉल्यूशन कंट्रोल अथॉरिटी (EPCA) भी आज इस पर फैसला लेगी.

Advertisement
X
दिल्ली में बढ़ रहा स्मॉग का कहर
दिल्ली में बढ़ रहा स्मॉग का कहर

राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में वायु प्रदूषण के कारण सांस लेना मुश्किल हो गया है. इसके चलते दिल्ली सरकार गुरुवार को ऑड-ईवन फॉर्मूला फिर से लाने का फैसला ले सकती है. एनवॉयरन्मेंट पॉल्यूशन कंट्रोल अथॉरिटी (EPCA) भी आज इस पर फैसला लेगी. दिल्ली में प्रशासन ने बिगड़ते हालात देख स्कूलों में छुट्टी का निर्णय लिया है. रविवार तक स्कूल बंद रहेंगे.

बता दें कि  दिल्ली और आसपास के इलाकों में बढ़ गया है. इसके चलते लोगों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं. लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है.

साथ ही दिल्ली वालों को प्रदूषण से बचाने के लिए दिल्ली मेट्रो ने ऐलान किया है कि वो गुरुवार से सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा ट्रेन ट्रिप लगाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मेट्रो में सफर कर सकें. सड़क पर खुले में प्रदूषण की ज़द में आने से बच सकें.

Advertisement

लेफ्ट‍िनेंट गवर्नर ने बुलाई आपात बैठक

दिल्ली में प्रदूषण की भयावह स्थ‍िति को देखते हुए लेफ्ट‍िनेंट गवर्नर अनिल बैजल ने बुधवार को एक आपात बैठक बुलाई थी. इस बैठक में सीएम अरविंद केजरीवाल सहित सभी जरूरी बुलाया गया था.

पराली जलाने पर लगे अंकुश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पराली जलाने पर अंकुश के लिए हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्री से मिलकर बात करना चाहते हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह इमजरेंसी की स्थ‍िति है. वह दोनों राज्यों के सीएम से मिलने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं.

नासा ने जारी की थी स्मॉग की फोटोज

7 नवंबर को नासा के मॉडरेट रेजोल्युशन इमेजिंग स्पेक्ट्रोरेडिओ मीटर (MODIS) ने एक्वा सैटेलाइट के जरिए यह तस्वीर खींची. इस तस्वीर में उत्तर भारत और पाकिस्तान के ऊपर भारी धुंध नजर आ रही थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement