scorecardresearch
 

पलंग पर लड़की की लाश, पंखे से झूलता लड़का...दिल्ली के कैलाश में घर में मिलीं डेडबॉडीज

दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके के एक फ्लैट से 26 वर्षीय अंजली और एक युवक के शव मिले हैं. अंजली का शव बेड पर पड़ा मिला, जबकि युवक का शव पंखे से लटका हुआ था. अंजली पिछले दो साल से किराए पर रह रही थी और नेहरू प्लेस में डिजिटल मार्केटिंग का काम करती थी. मकान मालिक के मुताबिक युवक की पहचान उन्हें नहीं है.

Advertisement
X
दिल्ली के घर में मिलीं डेडबॉडीज (Photo: itg)
दिल्ली के घर में मिलीं डेडबॉडीज (Photo: itg)

दिल्ली के पॉश ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में एक फ्लैट से युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. युवती का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला, जबकि युवक का शव पंखे से लटका हुआ मिला. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मकान मालिक अभिषेक गुप्ता ने बताया कि उनका घर कालकाजी में है और ईस्ट ऑफ कैलाश में उनकी एक प्रॉपर्टी है, जिसमें अलग-अलग किराएदार रहते हैं. इसी प्रॉपर्टी के फ्लैट नंबर-4 में 26 साल की अंजली किराए पर रहती थी. अंजली पिछले दो साल से ज्यादा समय से यहां रह रही थी. वह नेहरू प्लेस में डिजिटल मार्केटिंग का काम करती थी और नागपुर की रहने वाली थी.

मकान मालिक ने बताया कि उन्होंने फ्लैट अंजली को किराए पर दिया था. उसके सभी जरूरी कागजात, एग्रीमेंट और पुलिस वेरिफिकेशन उनके पास मौजूद हैं. लेकिन जिस युवक का शव फ्लैट में मिला है, उसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है.

उन्होंने बताया कि जब घटना की जानकारी मिली तो पुलिस पहले से मौके पर मौजूद थी. पुलिस ने किसी को भी कमरे के अंदर जाने नहीं दिया. इसलिए उन्हें यह नहीं पता कि युवती की मौत कैसे हुई.

Advertisement

मकान मालिक का कहना है कि उन्हें लगता है कि यह दोनों का निजी मामला हो सकता है. उन्होंने कहा कि क्या हुआ, इसकी सही जानकारी पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगी.
 

 


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement