scorecardresearch
 

दिल्ली: 5 स्टार होटल की पार्किंग में नागालैंड की लड़की से बदसलूकी, दोस्तों पर हॉकी-लोहे की रॉड से हमला

दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित एक फाइव-स्टार होटल की पार्किंग में नागालैंड की युवती और उसके दोस्तों पर हॉकी स्टिक और लोहे की रॉड से हमला हुआ. पुलिस ने तीन आरोपियों दिव्यांशु, गौरव और मोहित को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
X
नागालैंड की महिला के साथ चाणक्यपुरी में बदसलूकी (सांकेतिक तस्वीर)
नागालैंड की महिला के साथ चाणक्यपुरी में बदसलूकी (सांकेतिक तस्वीर)

दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित एक फाइव-स्टार होटल की पार्किंग में नागालैंड की युवती के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है. युवती और उसके दोस्तों के साथ हॉकी स्टिक और लोहे की रॉड से कथित तौर पर हमला किया गया. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामला महिला की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दर्ज किया गया है.

यह घटना रविवार तड़के करीब 3:30 बजे होटल के पार्किंग एरिया में हुई. युवती ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह पार्किंग एरिया में खड़ी थी. इस दौरान, सफेद रंग की मर्सिडीज में आए तीन युवकों ने उसके साथ बदसलूकी की और उसे जबरन कार में खींचने की कोशिश की. 

युवती के दोस्तों ने जब उसे बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने कथित तौर पर हॉकी स्टिक और लोहे की रॉड से उन पर हमला किया. पुलिस जब मौके पर पहुंची तब तक आरोपी वहां से भाग चुके थे. हालांकि शिकायतकर्ता ने गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लिया था. पुलिस ने दिव्यांशु, गौरव और मोहित के रूप में तीनों आरोपियों की पहचान की. 

यह भी पढ़ें: अमेठी में नाबालिग के साथ बंदूक की नोक पर रेप, आरोपी फरार

Advertisement

इसके बाद चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. युवती को मेडिकल जांच के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने बताया कि यह मामला महिला की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दर्ज किया गया है. 

पुलिस फिलहाल होटल के CCTV फुटेज की भी जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कुछ आरोपों से इनकार किया है. फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज, मेडिकल रिपोर्ट और घटना में शामिल लोगों के बयानों की गहन जांच कर रही है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement