scorecardresearch
 

दिल्ली में बस हेल्पर की हत्या, लूट का विरोध करने पर चाकुओं से गोद डाला

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में लूट का विरोध करने पर राजस्थान के अलवर निवासी 25 वर्षीय बस हेल्पर मुशर्रफ की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. वह प्राइवेट बस में काम करता था और परिवार का इकलौता कमाने वाला था.

Advertisement
X
दिल्ली में हत्या से सनसनी. (Photo: Representational )
दिल्ली में हत्या से सनसनी. (Photo: Representational )

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में लूट की कोशिश का विरोध करने पर राजस्थान के एक 25 वर्षीय बस हेल्पर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी के मुताबिक वह अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था.

लूट का विरोध करने पर हुई हत्या
मृतक की पहचान मुशर्रफ के तौर पर हुई है, जो राजस्थान के अलवर जिले का रहने वाला था और दिल्ली में एक प्राइवेट बस में हेल्पर का काम करता था. उसके परिवार में माता-पिता और बहनें हैं, जो सभी आर्थिक रूप से उसी पर निर्भर थे. पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह घटना 14 और 15 जून की दरमियानी रात को हुई, जब मुशर्रफ घर लौट रहा था.

बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों के एक समूह ने उसे रोका और लूटने की कोशिश की. एक सूत्र ने बताया कि जब पीड़ित ने लूट की कोशिश का विरोध किया, तो हमलावरों ने कथित तौर पर उसे कई बार चाकू मारा और मौके से भाग गए. बाद में मुशर्रफ खून से लथपथ हालत में मिला. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस उसे गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Advertisement

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सूत्र ने बताया कि आरोपियों की पहचान करने और उनका पता लगाने के लिए आसपास के इलाके के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

यह हत्या उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में हुए एक और जानलेवा हमले के एक दिन बाद हुई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने 40 वर्षीय राशिद पर कथित तौर पर करीब एक दर्जन राउंड गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement