scorecardresearch
 

अमेरिकी पुलिस की तरह दिल्ली पुलिस की वर्दी पर भी लगे बॉडी कैमरा- DCW

महिला आयोग की सिफारिश है कि पुलिस की वर्दी पर बॉडी कैमरा लगाने से पुलिस के काम करने के तरीके में पारदर्शिता आती है और उनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है. अमेरिका में कई शोध में यह पाया गया है कि पुलिस के वर्दी पर बॉडी कैमरा लगाने से पुलिसकर्मियों के कामकाज में काफी सुधार हुआ है. इसी वजह से दिल्ली पुलिस को इस तरह का प्रयोग करना चाहिए.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक को पत्र लिख कर पुलिस को पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर वर्दी पर बॉडी कैमरा लगाने की सिफारिश भेजी है. आयोग ने पुलिस को बताया है कि अमेरिका में पुलिस अपनी वर्दी पर बॉडी कैमरा पहनती है. वहां की पुलिस जब कोई केस डील करती है या पेट्रोलिंग करती है तो अपना बॉडी कैमरा चालू कर लेती है. दिल्ली महिला आयोग का मानना है कि अगर पुलिस वर्दी पर बॉडी कैमरा लगा कर काम करेगी तो इससे उनके द्वारा अपनी ड्यूटी करने के दौरान गड़बड़ी करने की संभावना बहुत कम हो जाती है.

महिला आयोग की सिफारिश है कि पुलिस की वर्दी पर बॉडी कैमरा लगाने से पुलिस के काम करने के तरीके में पारदर्शिता आती है और उनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है. अमेरिका में कई शोध में यह पाया गया है कि पुलिस के वर्दी पर बॉडी कैमरा लगाने से पुलिसकर्मियों के कामकाज में काफी सुधार हुआ है. इसी वजह से दिल्ली पुलिस को इस तरह का प्रयोग करना चाहिए.

Advertisement

आयोग का मनना है कि कैमरा की रिकॉर्ड की गई फुटेज पुलिस जांच के साथ साथ पुलिस गड़बड़ी के सबूत के तौर पर काम आ सकती है. स्वाति मालीवाल का कहना है दिल्ली में क्राइम बढ़ता जा रहा है, ऐसे में यह कदम अहम साबित हो सकता है. उन्होंने कहा की दिल्ली पुलिस जल्द से जल्द पुलिसवालों की वर्दी पर बॉडी कैमरा लगाने के सुझाव को लागू करे. उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर पीसीआर पर ड्यूटी देने वाले पुलिसकर्मियों की वर्दी पर बॉडी कैमरा लगवा सकती है. इसके अलावा जो पुलिस वाले महिलाओं से जुड़े अपराध देखते हैं उनकी वर्दी पर भी पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर बॉडी कैमरा लगवाया जा सकता है.

 

 

Advertisement
Advertisement