scorecardresearch
 

BJP सांसद ने PM के सामने औरंगजेब रोड को एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग करने की मांग रखी

पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद महेश गिरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से औरंगजेब रोड का नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग रखने की गुजारिश की है.

Advertisement
X
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम

पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद महेश गिरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से औरंगजेब रोड का नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग रखने की गुजारिश की है.

गिरी ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री से की मुलाकात
ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू से मिलकर अपना प्रस्ताव रखा और कहा कि नई दिल्ली की औरंगजेब रोड (AB रोड) का नाम एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग रखकर आम आदमी के राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि देनी चाहिए, यह डॉ. अब्दुल कलाम की याद में सराहनीय कदम होगा

इस मुद्दे पर गिरी करायेंगे वाद-विवाद और बैठकें
एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग के प्रस्ताव पर समर्थन को लेकर सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं साथ ही साथ वह स्कूल और कॉलेज स्टूडेंट्स के बीच इस मुद्दे पर वाद-विवाद और बातचीत के लिए बैठकें करवाकर इसे जन अभियान के तौर पर पूरे देश में चलाने की योजना बना रहे हैं. सांसद गिरी ने कहा कि डॉ. कलाम ने एक नया भारत बनाया था उन्होंने तकनीकी के क्षेत्र में देश को नयी पहचान दी थी.

Advertisement
Advertisement