scorecardresearch
 

मोदी के सामने DM को काला चश्मा पहनना महंगा पड़ा, थमाया गया नोटिस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान बस्तर के जिलाध्यक्ष (डीएम) का काला चश्मा पहनना मुसीबत का सबब बन गया है. राज्य सरकार ने इसे प्रोटोकॉल के खिलाफ बताते हुए डीएम को नोटिस भेजा है.

Advertisement
X
PM नरेंद्र मोदी
PM नरेंद्र मोदी

के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान बस्तर के जिलाध्यक्ष (डीएम) का काला चश्मा पहनना मुसीबत का सबब बन गया है. राज्य सरकार ने इसे प्रोटोकॉल के खिलाफ बताते हुए डीएम को नोटिस भेजा है.

नोटिस में राज्य सरकार ने दो अफसरों, बस्तर के कलेक्टर अमित कटारिया और दंतेवाड़ा कलेक्टर केसी देवसेनापति को चेतावनी है कि वो भविष्य में ऐसा कोई काम न करें जो आईएएस अफसरों की गरिमा के अनुरूप न हो. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मई को छत्तीसगढ़ के दौरे पर गए थे.

नियमों के मुताबिक, जिला कलेक्टर के रूप में कटारिया और देवसेनापति ने जगदलपुर में प्रधानमंत्री की अगवानी की थी. इस दौरान बस्तर कलेक्टर कटारिया ने सही रस्मी पोशाक नहीं पहनी थी और धूप का चश्मा लगाए हुए थे.

याद रहे कि जगदलपुर कलेक्टर देवसेनापति का कहना है कि जब उन्हें नोटिस मिलेगा तभी वो इस बारे में कुछ कह पाएंगे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement