scorecardresearch
 

VIDEO: JCB के टायर में हवा भरते समय हुआ ब्लास्ट, 15 फीट दूर उछले लोग, एक की मौत

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में JCB के टायर में हवा भरते समय अचानक भीषण ब्लास्ट हो गया. हादसे में हेल्पर शिवम साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन कर्मचारी घायल हो गए. धमाका इतना तेज था कि लोग 10 से 15 फीट दूर जा गिरे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
CCTV वीडियो में कैद हुआ खौफनाक मंजर.(Photo: Screengrab)
CCTV वीडियो में कैद हुआ खौफनाक मंजर.(Photo: Screengrab)

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के बोदरी स्थित फॉर्च्यून एलिमेंट की निर्माणाधीन कॉलोनी में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां JCB के टायर में हवा भरते समय अचानक भीषण ब्लास्ट हुआ, जिसमें हेल्पर शिवम साहू की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में तीन अन्य कर्मचारी भी घायल हो गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 18 जून को पंचर टायर में हवा भरी जा रही थी, तभी अचानक जोरदार धमाका हो गया. धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि टायर पर बैठे लोग 10 से 15 फीट दूर जाकर गिर पड़े. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागने लगे.

यह भी पढ़ें: होटल के बाहर युवती की पिटाई, बिलासपुर में युवक ने बीच सड़क लात-घूंसों से पीटा- VIDEO

धमाके में हेल्पर शिवम साहू के सिर में गंभीर चोट आई और उसका जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. ब्लास्ट इतना तेज था कि टायर का लोहे का हिस्सा और डिस्क भी दूर जा गिरे और आसपास खड़े लोग इसकी चपेट में आ गए.

ब्लास्ट में तीन घायल, एक और कर्मचारी की मौत

Advertisement

हादसे में जेसीबी ऑपरेटर राहुल यादव, मैकेनिक अजय निषाद और एक अन्य कर्मचारी घायल हो गए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है.

बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के दौरान जेसीबी हेल्पर उमाकांत कौशिक भी गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्होंने बाद में दम तोड़ दिया. घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है और निर्माण स्थल पर काम रोक दिया गया है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग भी कुछ देर तक समझ नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है.

देखें वीडियो...

CCTV वीडियो में कैद हुआ खौफनाक मंजर

घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि कैसे अचानक जोरदार धमाका होता है और लोग हवा में उछलकर गिर जाते हैं.

ब्लास्ट की भयावहता इतनी ज्यादा थी कि टायर का लोहे का डिस्क लगभग 30 से 40 फीट दूर जाकर गिरा. वीडियो ने हादसे की गंभीरता को और भी भयावह बना दिया है.

लोग इस वीडियो को देखकर दहशत में हैं और निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों पर सवाल उठा रहे हैं.

Advertisement

पुलिस जांच में जुटी, शुरुआती वजह ओवर प्रेशर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है.

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि टायर में अधिक दबाव (ओवर प्रेशर) बनने के कारण यह विस्फोट हुआ. हालांकि, पुलिस ने कहा है कि हर पहलू से जांच की जा रही है ताकि वास्तविक कारण सामने आ सके.

अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा मानकों की भी जांच की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर आगे कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement