scorecardresearch
 

छत्तीसगढ़: माओवादियों के साथ मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, 2 माओवादी ढेर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी शहीद हो गए. वहीं, पुलिस दल ने दो नक्सलियों को मार गिराया है. इस घटना में एक पुलिस कर्मी घायल हुआ है.

Advertisement
X
symbolic image
symbolic image

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई दो पुलिस कर्मी शहीद हो गए. वहीं, पुलिस दल ने दो नक्सलियों को मार गिराया है. इस घटना में एक पुलिस कर्मी घायल हुआ है.

बीजापुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एसटीएफ का जवान सीताराम कुंजाम और जिला बल का जवान मोतीराम शहीद हो गए हैं जबकि पायकू राम पोयम घायल हो गया है. इस घटना में दो नक्सली भी मारे गए हैं.

ऐलेसेला ने बताया कि गंगालूर और से एसटीएफ और जिला बल के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था. दल जब मिरतुर क्षेत्र में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी. इस घटना में कुंजाम और मोतीराम शहीद हो गए तथा पोयाम घायल हो गया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस दल ने की. कुछ देर तक गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए। बाद में पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली, तब वहां दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए.

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस दल रवाना किया गया तथा शवों और घायलों को बाहर निकालने की कार्रवाई की गई. ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों की खोज में अतिरिक्त पुलिस दल को रवाना किया गया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement